Site icon Lahar Chakra

Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने साफ-सफाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर की बैठक, निकाय चुनाव को लेकर अभी से तैयार रहने का दिया निर्देश

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की जनसुविधा समिति के प्रतिनिधियों के साथ रविवार को बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसुविधा समिति के जिम्मेदार हर मंडल में तीन-चार लोगों की एक-एक समिति बनाएं और इसे मजबूत करें. साफ-सफाई के संबंध में चर्चा हुई. प्रतिनिधियों ने उन्हें अवगत कराया कि मानगो-कदमा में जांच में निर्धारित संख्या से कम सफाईकर्मी पाये गये. उन्हें यह भी बताया गया कि सोनारी में भी साफ-सफाई की व्यवस्था सही नहीं है. श्री राय ने कहा कि दो दिनों के अंदर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं का संकलन करें, कार्यालय में जमा करें और प्रशासन पर दबाव बनाएं. उन्होंने यह भी कहा कि जो सफाईकर्मी मेहनत कर रहे हैं, उनसे मिलें और यह पता करें कि उनका पीएफ और इएसआइ जमा हो रहा है या नहीं.

श्री राय ने कहा कि कदमा और सोनारी के कंपनी और गैर कंपनी क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त हो एवं गैर कंपनी क्षेत्रों में जुस्को एवं जेएनएसी द्वारा सस्ता एवं सुलभ जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था हो, यह जरूर देखा जाये. उन्होंने बताया कि तीन दिनों के बाद फिर से जनसुविधा प्रतिनिधियों की बैठक होगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव दम-खम से लड़ना है. इसके लिए तैयारी शुरु कर देनी चाहिए. बैठक में मुकुल मिश्र, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे.

Exit mobile version