Site icon Lahar Chakra

Saryu Rai: विधायक सरयू राय बोले- झारखंड में बिना कांग्रेस और भाजपा के बन सकती है सरकार, हेमंत सोरेन को बिना शर्त समर्थन देने को तैयार

 Dhanbad. जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा है कि बिना कांग्रेस और भाजपा के झारखंड में सरकार बन सकती है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस-भाजपा से अलग नई सरकार बनाने का ऑफर देते हुए कहा कि वे खुद बिना शर्त समर्थन देने को तैयार हैं. सरयू राय ने शुक्रवार को सोनारडीह भू-धंसान हादसे के घटनास्थल का दौरा किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने असम चुनाव को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच चल रही खींचतान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बड़ा संकेत दिया.

सरयू राय ने कहा, हेमंत सोरेन चाहें तो बिना कांग्रेस और भाजपा के सरकार बना सकते हैं. हम जैसे कुछ विधायक उन्हें बिना शर्त समर्थन देंगे.” उन्होंने वर्तमान हालात को देखते हुए ऐसी सरकार बनने की संभावना जताई और झारखंड में बिना कांग्रेस-भाजपा गठबंधन के सरकार बनाने के लिए जरूरी ‘मैजिक नंबर’ भी हेमंत सोरेन को बता दिया.

सरयू राय ने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस ने झामुमो को हिस्सेदारी नहीं दी और अब असम चुनाव में भी यही स्थिति बन रही है. उनके मुताबिक, जहां गठबंधन की गुंजाइश होती है, वहीं कांग्रेस अपने सहयोगियों को हिस्सेदारी देती है, ताकि गठबंधन से सरकार बची रहे.
उन्होंने असम चुनाव के बाद हवा का रुख क्या होगा, यह कहना मुश्किल बताते हुए कांग्रेस और झामुमो के बीच चल रही बयानबाजी पर सवाल उठाया. सरयू राय ने कहा कि चुनाव के बाद यही दल फिर साथ आकर मतभेद खत्म होने की बात करेंगे, लेकिन वर्तमान बयानबाजी से गठबंधन की विश्वसनीयता पर असर पड़ रहा है.

Exit mobile version