Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जमशेदपुर पूर्वी से एनडीए प्रत्याशी होंगे सरयू राय, विधानसभा चुनाव की हलचल तेज
    Headlines

    जमशेदपुर पूर्वी से एनडीए प्रत्याशी होंगे सरयू राय, विधानसभा चुनाव की हलचल तेज

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियां और उम्मीदवारों का चयन करने लगी है. अब एनडीए गठबंधन में सहयोगी जदयू ने घोषणा कर दी है कि जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व मंत्री सरयू राय एनडीए के उम्मीदवार होंगे.

    बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी ने बुधवार काे जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जदयू मिलन समाराेह काे संबाेधित कर रहे थे. उन्हाेंने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से सरयू राय एनडीए के उम्मीदवार होंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय जितने वोटों से सरयू राय जीते थे उससे डबल वोटों से जीतने का संकल्प जदयू के कार्यकर्ताओं ने लिया है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मंत्री अशोक चौधरी से सवाल जब पूछा गया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जदयू कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि चुनाव एनडीए के बैनर तले लड़ा जाएगा. समय आने पर तय होगा कि चुनाव कितने सीटों पर लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष आग्रह कर सरयू राय को जदयू में शामिल कराया गया है. अशोक चौधरी ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में पूरे झारखंड में एनडीए का परचम लहराएगा. झामुमो और कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो कमजोर होते हैं वही लोग भीतरी-बाहरी का राग अलापते हैं. लेकिन इस बार चुनाव में साफ हो जाएगा कौन भीतरी है कौन बाहरी है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saryu Rai will be the NDA candidate from Jamshedpur East the stir for the assembly elections intensifies
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group