
Ranchi : 5 अगस्त को आदिवासी समाज के मसीहा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में झारखंड के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. हालांकि, इस निर्णय के बारे में कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है, लेकिन कई स्कूलों ने स्वतः यह निर्णय लिया है.
सरकारी स्कूल और कॉलेज तो पहले ही बंद रहने की पुष्टि कर चुके हैं, वहीं कुछ निजी स्कूलों ने भी अपने छात्रों के अभिभावकों को इस संबंध में नोटिस जारी किया है. स्कूल प्रबंधन के अनुसार, शिबू सोरेन के योगदान को सम्मानित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
इस फैसले से विद्यार्थियों को एक दिन का अवकाश मिलेगा, और यह निर्णय शिबू सोरेन के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप लिया गया है.
