
चाईबासा. गांधीटोला से चार युवक काले रंग की स्कार्पियो (JH05DU6955) से जमशेदपुर जा रहे थे. कुजू पुलिया से पहले गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में सभी चार युवक घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान आशुतोष राय की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल पंकज साव को जमशेदपुर रेफर किया गया है. प्रिंस और शंकर का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. दुर्घटना की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए.
