Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह समेत जिले के कुल 6 प्रशासनिक पदाधिकारी बदले गए, शताब्दी मजूमदार बनी जमशेदपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, देखें पूरी सूची

 

 

 

 

 

Notification-6015 dt 20.09.2024 – श्री आशीष अग्रवाल, भा.प्र.से. एवं अन्य का स्थानान्तरण पदस्थापन

पूर्वी सिंहभूम जिले के कई प्रशासनिक पदाधिकरियों का तबादला हो गया है। इनमें 03 एडीएम, 01 एसडीएम और एक कार्यपालक दण्डाधिकारी शामिल हैं।

एसओआर सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर महेंद्र कुमार उप को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में भेजा गया । एनईपी के निदेशक व प्रभारी एडीसी अजय कुमार साव भी बदल दिए गए हैं, उन्हें कोल्हान के परिवहन प्राधिकार के सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है। मानगो नगर निगम के अपर आयुक्त रंजीत लोहरा स्वास्थ्य विभाग में उप सचिव बनाये गए हैं। धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह की जगह आईटीडीए की पूर्व परियोजना निदेशक शताब्दी मजूमदार लेंगी ।वह फिलहाल वित्त विभाग में अवर सचिव पद पर हैं।

जिले में कार्यपालक दण्डाधिकारी का दायित्व सम्भाल रहे सुमित प्रकाश का तबादला हो गया है। उन्हें ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थापित किया गया है। जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता की जगह सरायकेला के डीटीओ शंकराचार्य समद लेंगे।

एडीएम लॉ एंड आर्डर पद पर आईएएस अधिकारी और खूंटी के एसडीएम अनिकेत सचान लेंगे। शताब्दी मजूमदार भी आईएएस अधिकारी हैं। इस नाते जिले में आईएसएस अधिकारियों की संख्या 5 हो जाएगी।

 

Exit mobile version