Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»सारंडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, माओवादी संदीप और शिवा बोदरा पकड़ा
    Crime

    सारंडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, माओवादी संदीप और शिवा बोदरा पकड़ा

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा. प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस, कोबरा 209 और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. 31 अगस्त को जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडा के जंगली-पहाड़ी क्षेत्र से दो कुख्यात माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है.

    इनमें संगठन का सब जोनल कमेटी सदस्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गोरनाम का रहने वाला संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम और एरिया कमेटी सदस्य सरायकेला के कुचाई थाना अंतर्गत जोजोडीह के जोमरो टोला का निवासी शिवा बोदरा उर्फ शिबु शामिल है.

    ये दोनों नक्सली 40 से भी अधिक माओवादी मामलों में वांछित थे. शिवा बोदरा की संलिप्तता ओडिशा राज्य के राउरकेला जिला अंतर्गत केबालांग थाना क्षेत्र के ग्राम बांको में हुए विस्फोटक लूटकांड में भी पाई गई है. गिरफ्तारी के दौरान इनके पास से हथियार, कारतूस, मैगजीन, वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आइईडी बनाने का सामान बरामद किया गया.

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    यह कार्रवाई पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और नई भर्ती के उद्देश्य से सक्रिय हैं.

    इस सूचना की पुष्टि के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) पारस राणा के नेतृत्व में विशेष अभियान दल का गठन किया गया था, जिसमें झारखंड पुलिस और कोबरा 209 की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया.

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    बताया गया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार माओवादियों ने यह चौंकाने वाला खुलासा भी किया कि संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल उर्फ रमेश द्वारा महिला दस्ता सदस्यों का शारीरिक शोषण किया जाता है, और अवैध गर्भपात भी करवाए गए हैं. पुलिस द्वारा इन खुलासों की गहराई से जांच की जा रही है और संगठन की अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Maoists Sandeep and Shiva Bodra were caught Security forces got a big success in Saranda जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026
    Recent Post

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026

    Jamshedpur: मानगो परमेश्वर कॉलोनी केला बगान में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश विफल, लगाया बोर्ड

    June 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में ऑटो का सफर होगा महंगा, संघ ने की किराए में 5 रुपए तक बढ़ोतरी की घोषणा

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group