
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जरवा गांव में मंगलवार सुबह बालू लदा ट्रैक्टर बंपर पर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान आसन समासी के रूप में की गई है, जो तमाड़ थाना क्षेत्र के मराईंगपीड़ी गांव का निवासी था. वह मंगलवार सुबह बालू लादकर सप्लाई देने निकला था. लेकिन जरवा गांव के पास एक बड़े बंपर के नजदीक जैसे ही उसने ब्रेक मारा, ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और पलट गया और वह उसके नीचे दब गया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
