Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Seraikela Election Result 2024 Live: चंपाई सोरेन तेजी से आगे निकले, गणेश महाली से मिल रही टक्कर, जाने पल-पल का अपडेट
    Elections

    Seraikela Election Result 2024 Live: चंपाई सोरेन तेजी से आगे निकले, गणेश महाली से मिल रही टक्कर, जाने पल-पल का अपडेट

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला. झारखंड की बहुचर्चित सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में इस बार चुनाव मैदान में उतरे चंपाई सोरेन को जेएमएम के गणेश महाली से कड़ी टक्कर मिल रही है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जेएमएम छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए. वो इस सीट से एक बार निर्दलीय और पांच बार जेएमएम टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं. ताजा रूझान के अनुसार सरायकेला की विधानसभा सीट की पहले राउंड की गिनती में चंपई सोरेन पीछे रहे. उन्हें 6837 वोट मिले हैं जबकि गणेश महाली 9823 वोट मिले हैं. गणेश 2986 वोटों से आगे चल रहे हैं. जबकि दूसरे राउंड में चंपई सोरेन आगे निकल गए हैं. उन्हें 15505 वोट मिले. जबकि गणेश महाली पीछे हो गए हैं. पहले राउंड में वह आगे चल रहे थे. दोनों के बीच 856 वोटों का फासला है. वहीं पांचवे राउंड में चंपाई 54434 जबकि गणेश 27730 पर चल रहे थे.

    सरायकेला विधानसभा सीट पर वर्ष 2024 के चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. लेकिन यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के चंपाई सोरेन और जेएमएम के गणेश महाली के बीच है. इसके अलावा बसपा के रवींद्र उरांव और अन्य दलों के अलावा पांच निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं.

    सरायकेला में जेएमएम का रहा है दबदबा

    सरायकेला विधानसभा सीट पर पिछले तीन दशक से झारखंड मुक्ति मोर्चा का दबदबा रहा है. इस सीट जेएमएम के चंपाई सोरेन 1993, 1995, 2000, 2009, 2014 और 2019 में जीत हासिल की. इससे पहले भी इस क्षेत्र में जेएमएम को जीत मिलती रही है, जबकि 2005 में बीजेपी को जीत मिली थी.
    सरायकेला में विधानसभा सीट के प्रमुख कैंडिडेट

    Jamshedpur News: SIR-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

    सरायकेला में 72.35 प्रतिशत मतदान

    चुनाव आयोग के अनुसार वर्ष 2024 में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 3.69लाख थी, जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.83 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 1.85 लाख थी. इस सीट के लिए 13 नवंबर को मतदान में करीब 72.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

    चंपाई सोरेनः सरायकेला सीट से बीजेपी प्रत्याशी चंपाई सोरेन यहां से छह बार चुनाव जीत चुके है. चंपाई की गिनती जेएमएम के संस्थापक सदस्यों के रूप में होती है. लेकिन इस बार वो जेएमएम की जगह बीजेपी टिकट पर उम्मीदवार है.

    Jamshedpur News: कारगिल विजय दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शहीद सम्मान समारोह, तैयारियां अंतिम चरण में

    गणेश महालीः जेएमएम प्रत्याशी गणेश महाली ने 2014 और 2019 के चुनाव में बीजेपी टिकट पर चंपाई सोरेन को कड़ी चुनौती दी थी. इस बार वो जेएमएम टिकट पर चंपाई सोरेन के सामने हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    facing competition from Ganesh Mahali know moment-to-moment updates Seraikela Election Result 2024 Live: Champai Soren's reputation at stake
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: SIR-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: कारगिल विजय दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शहीद सम्मान समारोह, तैयारियां अंतिम चरण में

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन, धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के इस्तीफे की मांग

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: SIR-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: कारगिल विजय दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शहीद सम्मान समारोह, तैयारियां अंतिम चरण में

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन, धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के इस्तीफे की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News :झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    July 22, 2026

    Jamshedpur News :जुगसलाई में फिर शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पार्षदों के दबाव के बाद बहाल हुई सेवा

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group