Site icon Lahar Chakra

Seraikela Police:सरायकेला एसपी ने की बैंक कर्मीयों संग बैठक, बोले, बडे ट्रांजेक्शन पर रखें निगरानी

Seraikela. जिला पुलिस कार्यालय में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बैंक के पदाधिकारीयों संग बैठक किया. बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर बैंक के पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. बताया गया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागु हैं,एैसे में बैंक सभी बडे ट्रांजेक्शन पर विशेष निगरानी रखें और वैसे ट्रांजेक्शन होने पर अविलंब इसकी सुचना दें.एसपी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रकार के गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है,बैंक मैनेजर एवं बैंक प्रतिनिधियों को भी इसका अनुपालन को लेकर निर्देश दिया गया. मौके पर कई बैंक कर्मी उपस्थित थे.

Exit mobile version