Lahar Chakra

Seraikela: कांड्रा में डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 30 फीट तक घसीटा, आधे घंटे तक फंसा रहा, गंभीर, लोगों में आक्रोश, अमलगम कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी

Seraikela. सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा में डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार को डंपर 30 फीट तक घसीटता हुआ ले गया. कर्मचारी डंपर के नीचे दब गया था. अमलगम कंपनी के कर्मियों ने प्रबंधन पर दबाव बनाया, तब कंपनी की तरफ से एक लोडर भेज कर घायल कर्मचारी को डंपर के नीचे से निकाला गया और फिर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. कंपनी कर्मचारी घायल हुआ है उसका नाम सुभाष प्रमाणिक है.

बताया जा रहा है कि सुभाष प्रमाणिक शुक्रवार की सुबह अमलगम स्टील प्लांट में ड्यूटी पर जा रहे थे. तभी अमलगम रोड पर हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुभाष अपनी बाइक समेत हाईवा के नीचे आ गए और वहां फंस गए थे.
इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीण जुट गए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की.

ग्रामीणों ने अमलगम स्टील प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क काफी संकरी है. ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं है. इसी वजह से आए दिन हादसे होते हैं.

Exit mobile version