Site icon Lahar Chakra

Seraikela : ग्रामीण विकास विभाग का क्लर्क 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सरायकेला : जिला समाहरणालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) में पदस्थापित क्लर्क छेत्र मोहन महतो को सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, छेत्र मोहन महतो पर एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था. शिकायत के बाद एसीबी जमशेदपुर इकाई की टीम ने जाल बिछाकर महतो को घूस लेते हुए धर दबोचा.

गिरफ्तारी के बाद छेत्र मोहन को एसीबी कार्यालय जमशेदपुर ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के सरकार के प्रयासों को मजबूती मिल रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महतो के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और इस तरह की कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है.

Exit mobile version