Site icon Lahar Chakra

Seraikela : केंदाआंदा जंगल में लगी आग पर ग्रामीणों ने पाया काबू

सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत केंदाआंदा जंगल में भीषण आग लगने से वन्य जीव जंतु पलायन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पा लिया, इससे गांव में आग नहीं फैला . गर्मी के दस्तक देते ही जंगल में आग लगाना शुरू हो गया है . नीमडीह थाना क्षेत्र के घुटाडीह जंगल में भी आग लग गया था . दिन में धू-धू करके आग जल रहा था. शाम होते ही आग की लेफ्ट भयावह दिखने लगी . चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी और वनकर्मी ने अबतक कोई संज्ञान नहीं लिया है .

आग नहीं लगाने का आग्रह कियासमीर कुमार महतो ने बताया कि दोपहर को अचानक पहाड़ और जंगल में आग की लपटें दिखाई दीं. आग की लपटें गांव की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन ग्रामीणों ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर आग को बुझाया. उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा आग लगा दिया गया है, जो बहुत ही निंदनीय है. ऐसे में जंगल भी नष्ट हो रहा है और पशु पक्षी भी जल कर मर जाते हैं. उन्होंने लोगों से जंगल झाड़ीयों में आग नहीं लगाने का आग्रह किया है.

Exit mobile version