Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला सम्मेलन संपन्न, कर्मचारियों से जनहित में संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान
    Jamshedpur

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला सम्मेलन संपन्न, कर्मचारियों से जनहित में संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella : झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा अन्य जिलों से भी महासंघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ हैं। उन्होंने कर्मचारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है।

    महासंघ के वरिष्ठ नेता रामाधार शर्मा ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, सेवा संबंधी मुद्दों एवं मांगों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कर्मचारियों से संगठित रहने, अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा संगठन की एकता को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

    Seraikella-Kharsawan: कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात पुलिस अधीक्षक ने किया औचक रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    सम्मेलन में कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन की सक्रिय भूमिका आगे भी जारी रखने का भरोसा दिलाया।

    कार्यक्रम में महासंघ के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के राजपत्रित कर्मचारी तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

    Seraikella-Kharsawan:  शादी समारोह से लौटने के दौरान लापता शिक्षक का शव नदी से बरामद, डूबने से मौत की आशंका

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dc seraikella kharsawan news dc seraikella kharsawan nitish kumar singh Jharkhand news latest news jharkhand latest news seraikella kharsawan news seraikella seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar seraikella me jharkhand rajpatrit karmachari mahasangh ka tritria sameelan sampann viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात पुलिस अधीक्षक ने किया औचक रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    July 12, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  शादी समारोह से लौटने के दौरान लापता शिक्षक का शव नदी से बरामद, डूबने से मौत की आशंका

    July 12, 2026

    Seraikella-Kharsawan: इलाज में लापरवाही के आरोप के बीच सरायकेला सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

    July 12, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में झारखंड राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तृतीय जिला सम्मेलन संपन्न, कर्मचारियों से जनहित में संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान

    July 12, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात पुलिस अधीक्षक ने किया औचक रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    July 12, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  शादी समारोह से लौटने के दौरान लापता शिक्षक का शव नदी से बरामद, डूबने से मौत की आशंका

    July 12, 2026

    Seraikella-Kharsawan: इलाज में लापरवाही के आरोप के बीच सरायकेला सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

    July 12, 2026

    Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से की रांची में एम्स और 400 एम्बुलेंस की मांग

    July 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group