Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-kharsawan:  नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की पहल, जागरूकता रथ रवाना
    Headlines

    Seraikella-kharsawan:  नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की पहल, जागरूकता रथ रवाना

    News DeskBy News DeskJune 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Seraikella-kharsawan: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय परिसर में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर की उपस्थिति में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    कार्यक्रम में नशामुक्ति संबंधी हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहियाओं ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

    Jamshedpur: टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहे युवक को हाइवा ने रौंदा, विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि मादक पदार्थों का बढ़ता दुरुपयोग समाज और विशेष रूप से युवाओं के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

    उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कहा कि नशे का दुष्प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं एवं सामुदायिक स्तर पर कार्यरत कर्मियों से लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

    Jamshedpur: DC और SSP ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, कहा- नशे से दूरी है जरूरी

    जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने बताया कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहियाएं एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC seraikella kharsawan Jharkhand news latest news seraikella kharsawan nasha mukti jagrukata abhiyan seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar seraikella kharsawan viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहे युवक को हाइवा ने रौंदा, विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    June 15, 2026

    Jamshedpur: DC और SSP ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, कहा- नशे से दूरी है जरूरी

    June 15, 2026

    Jamshedpur: पाथरगोड़ा और चापड़ी कॉपर ब्लॉक को फिर से शुरू करने की तैयारी

    June 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहे युवक को हाइवा ने रौंदा, विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    June 15, 2026

    Seraikella-kharsawan:  नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की पहल, जागरूकता रथ रवाना

    June 15, 2026

    Jamshedpur: DC और SSP ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, कहा- नशे से दूरी है जरूरी

    June 15, 2026

    Jamshedpur: पाथरगोड़ा और चापड़ी कॉपर ब्लॉक को फिर से शुरू करने की तैयारी

    June 15, 2026

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group