Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Seraikella-Kharsawan: सदाचार समिति ने सरायकेला-खरसावाँ में की समीक्षा, अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के निर्देश
    Jamshedpur

    Seraikella-Kharsawan: सदाचार समिति ने सरायकेला-खरसावाँ में की समीक्षा, अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के निर्देश

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-Kharsawan: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने शनिवार को सरायकेला- खरसावाँ जिले का दौरा कर अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की। जिला आगमन पर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने समिति के सभापति रामचंद्र सिंह और अन्य सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
    परिसदन सभागार में सभापति रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, परियोजना निदेशक आईटीडीए उषा मुंडू, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    बैठक में विभिन्न विभागों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र आश्रितों के मामलों की नियमानुसार जांच कर अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
    समिति ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत सरकारी कर्मियों के आश्रित परिवारों को समय पर आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना है। इसलिए लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर पात्र लाभुकों को नियमानुसार नियुक्ति उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।
    बैठक के अंत में विभागवार लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर महिलाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    adc seraikella kharsawan DC seraikella kharsawan dto seraikella kharsawan news seraikella kharsawan sdo seraikella Seraikell kharsawan news seraikella kharsawan me sadachar samitee ne kiya nirikchan seraikella kharsawan samachar sp seraikella kharsawan viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर महिलाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित

    July 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीडी बार हमला मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार

    July 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बोड़ाम के सुदूर गांवों में पहुंचा डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान

    July 11, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर महिलाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित

    July 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीडी बार हमला मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार

    July 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बोड़ाम के सुदूर गांवों में पहुंचा डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान

    July 11, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गम्हरिया में नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, निवासी कल्याण संघ के साथ जागरूकता बैठक

    July 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन की हाई लेवल बैठक, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस

    July 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group