Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की तैयारियां तेज,पहली बार चलेगी बाइक एंबुलेंस
    Jamshedpur

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की तैयारियां तेज,पहली बार चलेगी बाइक एंबुलेंस

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-Kharsawan ऐतिहासिक श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सरायकेला, आदित्यपुर, गम्हरिया एवं आरआईटी क्षेत्र की रथयात्रा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सह मेला समिति अध्यक्ष मनोज चौधरी ने तारिणी व्रत एवं रथ भांगनी के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की। वहीं श्रीजगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लिपू उर्फ राजेंद्र महंती ने प्रशासन को रथ संचालन का कार्यक्रम सौंपते हुए बताया कि रथ का रात्रि विश्राम पाठागार चौक तथा बहुदा यात्रा के दौरान कालूराम चौक में होगा। उन्होंने दोनों स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    इस वर्ष रथ महोत्सव में पहली बार बाइक एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने या किसी आपात स्थिति में बाइक एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर मरीज को शीघ्र अस्पताल पहुंचाएगी।

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    बैठक में विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने रथयात्रा को सरकारी संरक्षण देने की मांग उठाई। प्रशासन ने झूलों के संचालन से पूर्व अनिवार्य एनओसी लेने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा 24 और 25 जुलाई को संभावित भारी भीड़ को देखते हुए आवश्यक स्थानों पर नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

    बैठक में एसडीपीओ अनुभव द्विवेदी, थाना प्रभारी विनय कुमार सहित विभिन्न रथयात्रा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ रथ महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    manoj choudery seraikela nagar panchayat nagar panchayat seraikella news sreerath mahotsav rath mahotsab seraikella seraikella me sree jagarnath rath mahotsab ki taiyari
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हरिया सीएचसी में उपायुक्त का औचक निरीक्षण,खाली मिले वार्ड, पुरुष वार्ड पर लटका ताला; उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    July 9, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हरिया सीएचसी में उपायुक्त का औचक निरीक्षण,खाली मिले वार्ड, पुरुष वार्ड पर लटका ताला; उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  दिव्यांग महिला की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दोबारा शुरू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से मिली राहत

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan: गम्हरिया में उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण, मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण का किया सत्यापन

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group