Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-kharsawan: प्रोजेक्ट मिलाप के तहत लापता महिला सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया
    Headlines

    Seraikella-kharsawan: प्रोजेक्ट मिलाप के तहत लापता महिला सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

    News DeskBy News DeskJune 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-kharsawan:  जिला पुलिस की महत्वाकांक्षी पहल ‘प्रोजेक्ट मिलाप’ के तहत लापता लोगों की तलाश और उनके सुरक्षित पुनर्मिलन का अभियान लगातार सफल हो रहा है। इसी क्रम में तिरुलडीह थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिरुलडीह थाना क्षेत्र निवासी महिला घरेलू विवाद के बाद बिना किसी को बताए घर से चली गई थीं। महिला के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिरुलडीह थाना पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की।

    महिला की तलाश के लिए तकनीकी शाखा की सहायता ली गई। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को महिला की लोकेशन मुरी रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सकुशल बरामद कर लिया।

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    बरामदगी के बाद महिला को थाना लाकर आवश्यक सत्यापन एवं कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इसके पश्चात उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया गया। महिला के घर लौटने से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

    इस सफल कार्रवाई पर परिजनों ने सरायकेला-खरसावाँ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट मिलाप’ के माध्यम से लापता व्यक्तियों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand police latest news jharkhand operation milap in jharkhand project milap ke tahat seraikella kharsawan police dwara lapta mahila hue baramad samachar seraikella kharsawan seraikella kharsawan news seraikella kharsawan police seraikella kharsawan samachar tiruldih police viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, कहा- पुनर्वास के बिना न हो कार्रवाई

    July 30, 2026
    Recent Post

    IndianRailways :रेलवे का बड़ा फैसला, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, बिहार-झारखंड-ओडिशा और मुंबई रूट के यात्रियों को राहत

    July 30, 2026

    CHAIBASA NEWS: झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की हाई-लेवल इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग, नक्सल, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त रणनीति

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group