Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan: सरायकेला परिसदन में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक,संगठन सशक्तिकरण एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति
Headlines

Seraikella-Kharsawan: सरायकेला परिसदन में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक,संगठन सशक्तिकरण एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

News DeskBy News DeskJuly 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Seraikella-Kharsawan: सरायकेला परिसदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला समिति एवं विभिन्न वर्ग संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में खरसावाँ विधायक दशरथ गगराई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में बूथ, पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, वर्ग संगठनों को सशक्त करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का प्रमुख विषय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान रहा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि झामुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएगा। बूथ से लेकर पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे और किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न हटे। साथ ही अभियान के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गईं।

Train cancelled: बिलासपुर-टाटानगर समेत कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कल भी रद्द, जानें वजह?

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर क्षेत्रों में नियमित संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के अनुरूप जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वर्ग संगठनों को जनसंपर्क अभियान तेज करने, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया।

विधायक दशरथ गगराई ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की मजबूती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

Cyclone ‘अर्नब’ के कारण कल सुबह तक होती रहेगी वर्षा, जानें कहां कितनी हुई बारिश?

जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक जनआधारित संगठन है और उसके समर्पित कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनता की हरसंभव सहायता करने तथा संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक में केंद्रीय सदस्य चारुचाँद किस्कु, गणेश चौधरी, गणेश महली, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सुधीर महतो, रानी हेम्ब्रम, ओम लायक, विशु हेम्ब्रम, अविनाश कवि, बैद्यनाथ टुडू, भुण्डा बेसरा, भोला महंती, धरमु गोप, संजय प्रधान, अमृत महतो, धानु मुखी, जगदीश महतो, भुगलू सोरेन, बबलू प्रधान, सुशीला तांती, पिंकी लायक, दशरथ महतो, जन्नत हुसैन, बेनीमाधव महतो, हरि लोहार, अरुण टुडू, दुर्गालाल मुर्मू, निरंजन महतो, राहुल वर्मा सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Train cancelled: बिलासपुर-टाटानगर समेत कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कल भी रद्द, जानें वजह?

October 29, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ के कारण कल सुबह तक होती रहेगी वर्षा, जानें कहां कितनी हुई बारिश?

October 29, 2026

Jharkhand: 10वीं-12वीं की प्री-टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम

October 29, 2026
Recent Post

Train cancelled: बिलासपुर-टाटानगर समेत कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कल भी रद्द, जानें वजह?

October 29, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ के कारण कल सुबह तक होती रहेगी वर्षा, जानें कहां कितनी हुई बारिश?

October 29, 2026

Jharkhand: 10वीं-12वीं की प्री-टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम

October 29, 2026

Jharkhand Highcourt ने हत्या के दोषी को अंग्रेजी में पूछताछ किए जाने के कारण किया बरी

October 29, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ का जमशेदपुर समेत झारखंड में आज भी व्यापक असर, भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी, सरायकेला के नीमडीह में सबसे ज्यादा बारिश

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group