Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»रांची में बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद
    Crime

    रांची में बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. पुलिस ने दो अलग-अलग बाइक चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में तनवीर आलम, अर्जुन महतो, वासुदेव दास, रोशन दास भरत दास, गुफरान खान और आमिर अंसारी शामिल हैं. इनके पास से चोरी के पांच बाइक, एक स्कूटी ,एक पिस्टल और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

    सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत दो दिसंबर को शुभ नारायण उपाध्याय ने बाइक चोरी का मामला लालपुर थाने में दर्ज कराया था. मामले के अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज प्राप्त होने पर गठित टीम ने छापेमारी कर मो. तनवीर को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ करने पर उसके जरिये बताया गया कि वह और उसका गिरोह शहर के विभिन्न स्थानों से मोटर साईकिल चोरी करता है. इसके बाद गूगल से पुराने मोटर साईकिल का नम्बर प्राप्त कर चोरी के मोटरसाईकल का नम्बर बदल देता है तथा अपने साथियों के सहयोग से शहर के बाहर बेचने का काम करता है. इसकी निशानदेही पर शहर से चुराकर खपाये गये पांच मोटरसाईकिल इनके सहयोगियों एवं खरीदार से बरामद किया गया है तथा कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    एसपी ने बताया कि एक दूसरे मामले में लालपुर थाना को सूचना मिली थी कि मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में दो लोगों को सन्तअन्ना गली में कुछ लोग पकड़ कर रखे हुए हैं. सूचना पाकर लालपुर थाना वहां पहुंची और गु‌फरान खान उर्फ छोटू खान को पकड़ा. पूछताछ में उसने बताया कि यह अपने पास एक पिस्टल भी रखता है, जिसका उपयोग घटना को अंजाम देने के लिए करता है और मोटरसाईकिल चोरी करने के समय भी वह इसे अपने पास रखे हुए था.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पुलिस को आरोपित ने बताया कि वह यहां लोगों की भीड़ से घिर गया था और मोटरसाईकिल से भागने के प्रयास में गिर गया था. इसलिए घटनास्थल के पास वाले नाले में बहुत ही चतुराई से पिस्टल को छुपा दिया था. उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसपर 13 मामले पूर्व से दर्ज है. इनमें हत्या, लूट फिरौती, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है. साथ ही पुलिस ने इसकी एक सहयोगी आमिर अंसारी को गिरफ्तार किया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Seven members of bike thief gang arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group