Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Sex Racket Expose; कदमा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; छापेमारी में युवक-युवती पकड़ाये, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

Jamshedpur. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर में उर्मिला अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. फ्लैट से पुलिस ने एक युवक और एक युवती को पकड़ा है. पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गयी, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार कई दिनों से यहां युवक युवतियों का आना जाना चल रहा था, जिससे अपार्टमेंट के लोग परेशान थे. इसे लेकर कॉलोनी के लोगों ने ही पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Exit mobile version