Site icon Lahar Chakra

Sex Racket Expose: गर्ल्स हॉस्टल में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, वार्डेन समेत 10 लड़कियां हिरासत में

Ranchi.रांची पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओम गर्ल्स हॉस्टल में अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है. यहां से पश्चिम बंगाल की 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लालपुर में महिला छात्रावास में छापा मारा गया और लड़कियों को हिरासत में लिया गया. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) (नगर) कुमार वी. रमन ने कहा, ‘‘ये सभी लड़कियां कथित रूप से देह व्यापार में लिप्त थीं, जिसे छात्रावास से संचालित किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है और इनमें से अधिकतर पेशेवर हैं.

ये सभी पश्चिम बंगाल से हैं. छात्रावास के वार्डन को भी हिरासत में लिया गया है. यह पहली बार है, जब किसी छात्रावास में इस तरह का मामला प्रकाश में आया है. इसमें शामिल बिचौलिए को भी पुलिस जल्द हिरासत में ले लेगी. लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने कहा कि कुछ अन्य स्थानों पर भी छापेमारी जारी है. उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी.

Exit mobile version