Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार कारोबार में गिरावट, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

Mumbai.सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान गतिरोध फिर से बढ़ने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 30 अंक टूटकर 77,336.32 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 38.80 अंक की गिरावट के साथ 24,179.50 अंक पर रहा। बाद में दोनों सूचकांकों में और गिरावट आई। सेंसेक्स 139.96 अंक टूटकर 77,235.23 अंक पर और निफ्टी 66.75 अंक की गिरावट के साथ 24,162.50 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में सबसे अधिक बढ़त रही।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,181.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स सोमवार को 171.72 अंक और निफ्टी 32.95 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version