Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 166.19 अंक टूटकर 77,070.93 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी भी 59 अंक फिसलकर 24,096.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इटर्नल, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,651.53 करोड़ रुपये के शेयर की खरीदारी की।सेंसेक्स मंगलवार को 492.70 अंक और निफ्टी 132.75 अंक टूटकर बंद हुआ था।

Exit mobile version