Site icon Lahar Chakra

Share Bazar Today: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी: सेंसेक्स 559 अंक उछला, निफ्टी 25,500 के पार

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। पिछले सत्र की भारी गिरावट से उबरते हुए आईटी शेयर में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान इसकी मुख्य वजह रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 558.79 अंक चढ़कर 82,784.71 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 157.05 अंक की बढ़त के साथ 25,581.70 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई आईटी सूचकांक शुरुआती कारोबार 2.08 प्रतिशत चढ़कर 29,850.09 पर कारोबार कर रहा था। कृत्रिम मेधा (एआई) के कारण होने वाले व्यवधान की चिंताओं के बीच मंगलवार को आईटी शेयर में भारी गिरावट आई थी।

Exit mobile version