Site icon Lahar Chakra

Share Cap: हफ्ते के पहले दिन ही शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों को 6.31 लाख करेाड़ रुपये का नुकसान

New Delhi. शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट से निवेशकों को 6.31 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दुनिया के अन्य प्रमुख शेयर बाजारों में नरमी तथा कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी से शेयर बाजार में गिरावट आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 719.08 अंक यानी 0.97 प्रतिशत टूटकर 73,524.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 924.4 अंक तक लुढ़क गया था।

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 243.70 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,123 अंक पर बंद हुआ। इस गिरावट के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,31,440.41 करोड़ रुपये घटकर 4,55,28,758.96 (4,760 अरब डॉलर) रहा।

Exit mobile version