Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी,Sensex और Nifty शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 302 अंक चढ़कर 81,024.94 अंक पर और एनएसई निफ्टी 59.25 अंक की बढ़त के साथ 24,884.70 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी रही। वहीं ट्रेंट, टाइटन, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे।

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के बाद रविवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स रविवार को 1,546.84 अंक और निफ्टी 495.20 अंक टूटा था।

Exit mobile version