Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: एक सप्ताह की तेजी के बाद Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई.करीब एक सप्ताह की तेजी के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262.05 अंक फिसलकर 81,738.66 अंक पर आ गया.50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 81.55 अंक की गिरावट के साथ 25,002.20 अंक पर रहा.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी के शेयर में गिरावट रही। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर मुनाफे में रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,246.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Exit mobile version