Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में पांच सत्र की तेजी के बाद शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक लुढ़का

Mumbai. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में भारी बिकवाली के कारण पांच सत्र की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 786.58 अंक टूटकर 76,624.90 अंक और एनएसई निफ्टी 210.95 अंक लुढ़ककर 23,959.80 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस के शेयर में आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर छह प्रतिशत टूटा। वहीं टेक महिंद्रा का पांच प्रतिशत और एचसीएल टेक का 4.9 प्रतिशत की गिरावट में रहा। एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं एनटीपीसी, भारती एयरटेल, ट्रेंट और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही। बीएसई का सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक 5.38 प्रतिशत टूटा। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 254.36 अंक और निफ्टी 82.30 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version