Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शुरुआती बढ़त के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

Mumbai. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों की चिंता से शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती तेजी के बाद अस्थिर रहे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 236.64 अंक बढ़कर 78,730.18 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 66.65 अंक की बढ़त के साथ 24,420.20 अंक पर रहा।

हालांकि बाद में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और बीएसई सेंसेक्स 27.41 अंक की गिरावट के साथ 78,504.91 पर आ गया, जबकि निफ्टी 11.80 अंक टूटकर 24,342.40 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक प्रमुख लाभ में रहे।

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लगभग दो प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, क्योंकि बैंक ने शनिवार को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किये थे, जिसमें उसका शुद्ध लाभ 9.28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,755 करोड़ रुपये रहा। वहीं एचडीएफसी बैंक, एटरनल, इंटरग्लोब एविएशन और इंफोसिस कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को सेंसेक्स 504.86 अंक की बढ़त के साथ 78,493.54 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 156.80 अंक चढ़कर 24,353.55 पर बंद हुआ था।

Exit mobile version