Site icon Lahar Chakra

Share Market: पिछले चार सत्र की तेजी के बाद शुरुआती कारोबार में गिरावट, इन कंपनियों के शेयर लुढ़के, इनमें दिखी तेजी

Mumbai. एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच चार सत्र की तेजी के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 146.64 अंक की गिरावट के साथ 81,497.75 अंक पर और एनएसई निफ्टी 47.5 अंक फिसलकर 24,933.15 अंक पर आ गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे। वहीं इटर्नल, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और एनटीपीसी के शेयर में तेजी दर्ज की गई.

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

Exit mobile version