Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 616.15 अंक लुढ़का

Mumbai. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों के कमजोर रुख ने भी घरेलू बाजार पर दबाव बनाया। दो दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 616.15 अंक लुढ़ककर 76,946.97 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 190.50 अंक टूटकर 24,015 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एनटीपीसी, एचसीएल टेक और पावर ग्रिड के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 827.57 अंक की तेजी के साथ 77,569.39 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 244.10 अंक चढ़कर 24,206.90 अंक पर बंद हुआ था।

Exit mobile version