Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका–ईरान तनाव के समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयासों में बार-बार बाधाएं आने से निवेशक चिंतित हैं। वहीं विदेशी पूंजी की निरंतर बिकवाली ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 103.30 अंक फिसलकर 23,272.25 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, इटर्नल, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो और एनटीपीसी के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर बढ़त में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,911.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version