
Mumbai. होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में नए सिरे से तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। रुपया भी शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.40 पर पहुंच गया जिससे भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 361.62 अंक टूटकर 76,907.78 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 134.90 अंक फिसलकर 23,980.60 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। दूसरी ओर, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में तेजी दर्ज की गई।
