Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: वैश्विक स्तर पर बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर लाल निशान पर

Mumbai. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 303.63 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,175.04 अंक पर और एनएसई निफ्टी 82.65 अंक या 0.32 प्रतिशत लुढ़कर 25,796.50 अंक पर आ गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स, इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे.
दूसरी ओर इटर्नल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एक्सिस बैंक, सन फार्मास्युटिकल्स, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी दर्ज की गई.

Exit mobile version