Site icon Lahar Chakra

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों के 5.41 लाख करोड़ रुपये डूबे, चौतरफा बिकवाली का दबाव

Best Multibagger Stock

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट के कारण निवेशकों के 5.41 लाख करोड़ रुपये डूब गए. अमेरिका के भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने संबंधी मसौदा नोटिस जारी करने के बाद चौतरफा बिकवाली के दबाव के कारण बीएसई सेंसेक्स 849 अंक गिरकर 81,000 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 849.37 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 80,786.54 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 25 शेयर नुकसान में रहे,

जबकि पांच बढ़त के साथ बंद हुए. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5.41 लाख करोड़ रुपये घटकर 449.45 लाख करोड़ रुपये रह गया. अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू करने के लिए एक मसौदा आदेश जारी किया है, जिसकी घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में की थी. यह अतिरिक्त शुल्क 27 अगस्त से लागू होगा.

Exit mobile version