
Mumbai. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के असर से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 724.95 अंक लुढ़ककर 73,518.39 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 222.45 अंक फिसलकर 23,138.60 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस और इटर्नल के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं पावर ग्रिड, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,776.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सेंसेक्स शुक्रवार को 116.67 अंक और निफ्टी 49.85 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
