Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में भारी अस्थिरता, फायदे में चल रहे टाटा स्टील के शेयर

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी अस्थिरता देखी गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं के बीच निवेशक बाजार से दूर रहे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 53.88 अंक टूटकर 83,573.11 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 16.55 अंक फिसलकर 25,719.25 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हालांकि, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर फायदे में रहे।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Exit mobile version