Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: अमेरिकी टैरिफ का शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गयी गिरावट, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में

Mumbai. घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई.अमेरिका के भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू करने के संबंध में मसौदा नोटिस जारी किए जाने के बाद बाजारों में गिरावट आई है. इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी धारणा को कमजोर किया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 606.97 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,028.94 अंक पर आ गया. वहीं एनएसई निफ्टी 182.25 अंक या 0.73 प्रतिशत फिसलकर 24,785.50 अंक पर रहा.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मास्युटिकल, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे. केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में तेजी रही.

Exit mobile version