Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: बाजारों में कमजोर रुख; सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 384.39 अंकतक टूटा, पर फायदे में चल रहे टाटा स्टील के शेयर

Mumbai. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. विश्लेषकों का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित की.

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 384.39 अंक टूटकर 84,883.27 अंक पर और एनएसई निफ्टी 122.9 अंक फिसलकर 25,924.05 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे। वहीं एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा स्टील के शेयर फायदे में रहे.

Exit mobile version