Site icon Lahar Chakra

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

Mumbai सेंसेक्स और निफ्टी में दो सत्र की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 292 अंक चढ़कर 71,876.10 अंक पर पहुंच गया। एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 84.60 अंक की बढ़त के साथ 22,310.40 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर चार प्रतिशत से अधिक चढ़ा। कंपनी की जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 15 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा के बाद इसके शेयर में यह तेजी आई।

इन्फोसिस, आईटीसी, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी बढ़त में रहे। वहीं इटर्नल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर गिरावट में रहे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,045.46 अंक और निफ्टी 371.25 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version