
Mumbai. एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 206.16 अंक चढ़कर 74,981.90 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.65 अंक की बढ़त के साथ 23,604.80 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट रही। सेंसेक्स शुक्रवार को 1,092.06 अंक और निफ्टी 359.40 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
