
Mumbai.कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण जोखिम लेने की धारणा कमजोर रहने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 382.25 अंक फिसलकर 75,750.56 अंक पर और एनएसई निफ्टी 97.80 अंक टूटकर 23,681.80 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में तेजी रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 280.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को 382.62 अंक और निफ्टी 118.55 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
