Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 103.96 अंक चढ़कर 85,824.34 अंक पर और एनएसई निफ्टी 36.2 अंक की बढ़त के साथ 26,251.75 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, टेक महिंद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई.

दूसरी ओर एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स के शेयर में गिरावट रही.

Exit mobile version