
Mumbai. एशियाई बाजारों में तेजी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354.57 अंक चढ़कर 82,384.55 अंक पर और एनएसई निफ्टी 109.55 अंक की बढ़त के साथ 25,255.05 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे.
हालांकि टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,508.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
