
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले दिन की तेज बढ़त को बरकरार रखते हुए सकारात्मक दायरे में कारोबार किया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद विदेशी निवेश एवं सकारात्मक बाजार माहौल से बाजारों में तेजी आई हालांकि, आईटी शेयर में आई भारी गिरावट ने तेजी को सीमित कर दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 68.49 अंक चढ़कर 83,816.96 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 51.90 अंक की बढ़त के साथ 25,779.45 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। दूसरी ओर इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक गिरावअई। ये करीब पांच प्रतिशत तक टूटे। बीएसई आईटी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 4.95 प्रतिशत टूटकर 35,311.34 अंक पर आ गया।
