Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर के भाव गिरे

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की भावनाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और रुपये की कमजोरी ने भी मंदी के रुझान को और बढ़ा दिया।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 708.38 अंक या 0.93 प्रतिशत टूटकर 75,326.04 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 222.05 अंक या 0.93 प्रतिशत फिसलकर 23,417.10 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। दूसरी ओर पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर में तेजी दर्ज की गई।

Exit mobile version