
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 132.77 अंक चढ़कर 84,537.23 अंक पर और एनएसई निफ्टी 37 अंक की बढ़त के साथ 25,914.85 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। वहीं एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,077.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने 2,469.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
