Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबारी में तेजी, सबसे अधिक मुनाफे में रहे टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स समेत इन कंपनियों के शेयर

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार शुरुआती कारोबारी में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 158.19 अंक चढ़कर 85,346.79 अंक पर और एनएसई निफ्टी 55.8 अंक की बढ़त के साथ 26,202.35 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, मारुति, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे. वहीं आईटीसी, टाइटन कंपनी, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.

Exit mobile version