Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी भी मजबूत, इन कंपनियों के शेयर लाभ में, जानें कौन चल रहा नुकसान में

Mumbai. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के सफल समापन की उम्मीद ने बाजारों को सकारात्मक दायरे में बने रहने में मदद की.

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 153.82 अंक चढ़कर 81,578.97 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 34.15 अंक बढ़कर 25,007.25 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में थे. हालांकि, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे.

बुधवार को, सेंसेक्स 323.83 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़कर 81,425.15 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 104.50 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 24,973.10 अंक पर रहा था.

Exit mobile version